अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने निकाला जनाक्रोश मार्च – छतरपुर
छतरपुर,(पलामू):- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के बैनर तले पलामू जिला के छत्तरपुर प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल से कैंडल मार्च पदयात्रा कर सरईडीह मोड़ तक राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेडी जी को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए.वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह (सिंटू )ने मांग किया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार निर्मम हत्या करने वाले अपराधियों को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए। क्योंकि भारत के मानचित्र के पटल पर राष्ट्र नवनिर्माण में राजपूत का लहू बही है बलिदान इतिहास गवाह है और इस तरह का निर्मम हत्या क्षत्रिय समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि अपराधियों को सजा नहीं मिलती है तो झारखंड सहित पूरे भारत में क्षत्रिय समाज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के बैनर तले सड़क पर उतरने का काम करेगी।और ऐसी ओक्षी मानसिकता वाले लोगों को उनकी औकात बताने का भी काम करेगी इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रखंड मंत्री अनीश सिंह ,रंजीत बहादुर सिंह,विकाश सिंह,नंदन सिंह,गुड्डू सिंह,सिंटू सिंह, अरविन्द सिंह,बैजनाथ सिंह,कामख्या सिंह,अनिल सिंह,सोल्डी सिंह,योगी बढेल,मुन्ना सिंह,ऋषि सिंह,मित्तल सिंह,रिंकू सिंह,मिहिर सिंह,ओम सिंह,धीरज सिंह,मिठू सिंह के अलावे राजपूत समाज के अनेकों सदस्य शामिल हुए।
