101 कन्याओं का सामुहिक विवाह सफल आयोजन के बाद समाजसेवी ने कराया सम्मान समारोह का आयोजन ;

0
6dc8f190-3a3b-4450-bb2e-9b414e5074b0

101 कन्याओं का सामुहिक विवाह सफल आयोजन के बाद समाजसेवी ने कराया सम्मान समारोह का आयोजन

 

गढ़वा शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान गरीब नवाज शू स्टोर के प्रोपराइटर इरफान अंसारी के द्वारा कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के द्वारा आयोजित 101 कन्याओं की सामूहिक विवाह करने के उपलक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह आयोजन के दौरान मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक उमर नूरानी मौजूद थे। इस दौरान सोसाइटी के सचिव को पुष्प माला शॉल आदि उपहार स्वरूप सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली के द्वारा जो यह कदम उठाया गया काफी सराहनीय है। जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। हम लोगों नहीं समझ सके थे कि विकास कुमार माली जैसे नवयुवक इतना बड़ा आयोजन कर पाएगा। क्योंकि बीते कुछ वर्ष पहले विकास कुमार माली शहर के विभिन्न जगहों पर खिलौने का दुकान लगाया करते थे। और आज के दिन में इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचना हम सभी गढ़वा वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत और लगन आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही विकास कुमार माली काफी मेहनती थे। उन्होंने कहा कि विकास कुमार माली काफी ग़रीबी देखा है। और आज उसी गरीबी को मिटाने के लिए गरीब असहाय अनाथ कन्याओं को विवाह करने का काम को चुना है। सोसाइटी के द्वारा किया जा रहा इस तरह का कार्यक्रम पूरे झारखंड में पहली बार हुआ है। अगर अगले बार इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा तो गरीब नवाज शू स्टोर सहित मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। और कार्यक्रम को सफल करने के लिए आर्थिक व शारीरिक रूप से मेहनत करेंगे। इस दौरान उमर नूरानी ने कहा कि विकास कुमार माली पहले तो बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम का आयोजन करते थे। लेकिन पहली बार झारखंड के इस गढ़वा के जमीन पर एक साथ 101 कन्याओं की सामूहिक विवाह करना गढ़वा वासियों के लिए गौरव की बात है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोसाइटी को अगर सहयोग मिलेगा तो आने वाले कुछ महीनो के अंदर पुनः 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस अवसर पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सह सचिव हसीबुल्लाह अंसारी, जिला प्रबंधक अयूब खान, आसिफ खान, विभूति पांडे, अमानत खान, टिंकू तिवारी, रंजीत कुमार, मौलाना संजर अंसारी, आसिफ राजा, नबाब अली, हाफिज मो इरफान, हाफिज नूर आलम, अंसार अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *