ब्लॉक स्तरीय कृषि मिला सह प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

0
bad9942c-03dc-4512-8448-69c7fa5932db

ब्लॉक स्तरीय कृषि मिला सह प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित मनिका पंचायत सचिवालय के समीप मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का अयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी 20सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान सीओ संतोष शुक्ला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कृषि मेला में प्रखंड के विभिन्न गांव के किसानों द्वारा लाए गए फसल पशुपालन सहित की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें किसानों को जिला के कृषि विभाग के वैज्ञानिक के द्वारा नई तकनीक से खेती करने कृषि यंत्र की जानकारी दिया गया। फल- फूल उत्पादन कर जीविकोपार्जन मे इसका प्रयोग करने की जानकारी दी गई। किसानों को ड्रिप इरीगेशन कम पानी में अधिक सिंचाई कर खेती करने, टपक विधि कृषि लोन माफी योजना की जानकारी विस्तार से दी गई। वहीं कृषि मेला कार्यक्रम में किसानों को जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, प्रमुख प्रतिमा देवी, 20सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, बैंक मैनेजर, 20सूत्री नंदकिशोर यादव के द्वारा केसीसी चेक का वितरण किसानों को किया गया। कृषि मेला कार्यक्रम में जिला के कृषि विभाग के वैज्ञानिक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की हमारा झारखंड क्षेत्र में सब्जी फल फलदार खेती करके किसान अपना कंडीशन सुधार कर सकते हैं। इससे होगा कि सारे किसान आगे आएंगे इससे हमारे जिला राज्य का गर्व बढ़ेगा। बालूमाथ प्रखंड के किस अच्छा जागरूकता की खेती करते हैं। टमाटर की खेती बरसात के सीजन में बालूमाथ के किसान बिरहा है रूप से करते हैं। तो इस तरह वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। कार्यक्रम में उपस्थित सौरभ जयसवाल, चंदन कुमार, विशाल पासवान प्रखंड कर्मी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *