350 से अधिक आवेदनों का निबटारा,160 कंबल वितरण किये गये

0
fad45831-3890-4c31-b2da-5d71f0434e33

350 से अधिक आवेदनों का निबटारा,160 कंबल वितरण किये गये

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से वार्ड 2,10,13,एवं 25 के लिये शांतिपुरी के ब्राह्मण विद्यालय मैदान आयोजन किया गया.इन स्थानों पर आयोजित शिविर में 350 से अधिक लोगों ने आवेदन दिये.इस दौरान ज़रूरतमंदो के बीच 150 से अधिक कंबल बांटे गये.

बीएन कॉलेज मैदान में वार्ड 11 व 12 के लिये शिविर कल

13 दिसंबर को नगर निगम का यह कैम्प वार्ड 11 व 12 के लिये बीएन कॉलेज के मैदान में लगाया जायेगा. नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने संबंधित वार्ड के लोगों से इस शिविर में भाग लेने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *