चुकरू गांव की सुरमा देवी को मिला विधवा पेंशन की स्वीकृति, कहा परिवार चलाने में होगी मदद

0
8f7cfdd8-cfcf-4917-8181-b596b1644bc7

चुकरू गांव की सुरमा देवी को मिला विधवा पेंशन की स्वीकृति, कहा परिवार चलाने में होगी मदद

आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लाभुकों को मिल रहा है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमजनों को न तो जिला कार्यालय जाने की आवश्यकता है और न ही प्रखंड कार्यालय में पहुंचने की, बल्कि सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी उनके पंचायत तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। कौड़िया पंचायत में आयोजित शिविर में सुरमा देवी को सर्वजन पेंशन योजना के तहत विधवा पेंशन योजना का लाभ मिला। पेंशन की स्वीकृति पत्र भी उन्हें मिला। उन्होंने बताया कि उनके पति दुलार सिंह का निधन 2 वर्ष पूर्व हो गया था। वे काफी बीमार रहते थे। निधन के बाद दो लड़की एवं एक लड़के की परवरिश उनके जिम्मे में है। घर परिवार चलाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पेंशन योजना के लाभ मिलने से अब उन्हें कुछ आर्थिक सहायता मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *