प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है – आलोक

0
91a59e38-f01c-4971-b84b-ca563579f228

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है – आलोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है, सांसद, विधायक व पंचायत प्रतिनिधि के देख – रेख में विकास योजनाएं जमीन पर उतर रही है। उक्त बातें विधायक आलोक चौरसिया ने सोमवार को खामडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पथ निर्माण ,विवाह मंडप तथा बारी में विवाह मंडप के शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विधायक चौरसिया ने कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। क्षेत्र वासियों के हर समस्या का समाधान हो रहा है। इस मौके पर उंहोंने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी और उसका समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा ,आशिष कुमार सिंहा ,बारी पंचायत मुखिया निरोत्तमा कुमारी ,पंसस जुबेर खां,लाल बाबू चौधरी , लहलहे है मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ,सचिव चंचल यादव, महेश्वर सिंह ,विनय सिंह,संदीप कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *