भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रक आपस में भिड़े, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

0
download (6)

भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रक आपस में भिड़े, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

प्रदेश में सड़क हादसों की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को जान माल का नुकसान हो रहा है। बावजूद इससे सबक लेते हुए रफ़्तार का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला सिवनी जिले से सामने आया है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में 3 ट्रक आपस में एक-दूसरे से भीड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसा दर्दनाक हादसा छ्पारा बायपास में हुआ है। जिसमे एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है तो वही एक को मामूली चोटें आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। तीनों ट्रक के बीच टक्कर कितनी जबरदस्त हुई होगी, इसका अंदाजा तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। आपस में टकराने के बाद ट्रकों के परखच्चे उड़ गए है। सामने से कैबिन पूरा चिपक गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है हादसा कितना भयावह रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *