मटलौंग मे कुऑ से लापता महिला का शव बरामद।

0
23012558-3199-47ff-91a3-06ab69c350b1

मटलौंग मे कुऑ से लापता महिला का शव बरामद।

मृत महिला के पति ने अपने बड़े भाई पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया।

मनिका : मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मटलौंग गांव मे तेरह दिन से लापता तीस वर्षीय सोनिया देवी की शव नुनफोरवा टोला स्थित डबरीहागाढ़ा कुआं से सोमवार को मनिका पुलिस ने बरामद किया है। मृतक महिला के पति सुदेश उरांव ने अपने बड़े भाई विमल उरांव पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है । घटना के बावत मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया है की तेरह दिन पुर्व उसकी पत्नी घर से गायब हो गए थी। खोजबीन के बावजुद उसकी पत्नी का कही अता-पता नही चला । सोमवार दिन को ग्रामीणो ने नुनफोरवा टोला स्थित डबरीहागाढ़ा कुआं मे महिला का तैरता शव देख मनिका पुलिस को इसकी सुचना दी। मृत महिला के पति ने पुलिस को बताया की जिस दिन से उसकी पत्नी गायब थी उसके दुसरे दिन से ही उसका बड़ा भाई विमल उरांव भी घर से फरार है । मृत महिला के पति ने पुलिस को अपने ही बड़े भाई पर उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो जाने के आरोप लगाया है ।वही आरोपी विमल का मोबाइल भो स्वीच ऑफ बताया जा रहा है। मनिका पुलिस ने घटनास्थल से मृत महिला का शव बरामद कर अन्तरपरीक्षण के लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है ।मनिका पुलिस ने मृत महिला के हत्या के आरोपो को जल्द पकड़ने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *