वर्षा के लिए किसानों के साथ लग्न में वर- वधु व बरातियों को पौधा देकर प्रकृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं पर्यावरणविद कौशल

0
6f394bea-ebba-43f1-a494-d1a431df89b4

वर्षा के लिए किसानों के साथ लग्न में वर- वधु व बरातियों को पौधा देकर प्रकृति के प्रति जागरूक कर रहे हैं पर्यावरणविद कौशल

प्रकृति के वातानुकूल रहने के लिए परिवारों की संख्या के अनुरूप करना होगा सभी को पौधरोपण:पर्यावरण धर्मगुरु

 

छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत मझौली के निरंजन यादव की पुत्री प्रियंका की शादी चक मनातू के विलास यादव के पुत्र पंकज यादव की शादी में पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ थाईलैंड प्रजाति के आम का पौधारोपण पर्यावरणविद ने उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं ग्राम पंचायत डाली बाजार के अनिल कुमार जायसवाल के पुत्र अंकुश जायसवाल और नगर निवासी प्रवीण जायसवाल की पुत्री प्रियंका जायसवाल का परिणय अंबिकापुर के महामाया रिसोर्ट में सम्पन्न हुई। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने वर -वधु व बरातियों को आशीर्वाद स्वरूप थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम, लीची, चंदन के पौधे देते हुए कहा कि यदि घरों में लोगों की संख्या बढ़े तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए शिव के समान वृक्ष का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि
बारातियों को दहेज में कुछ मिले या न मिले लेकिन उन्हें पौधा मिलना अति जरूरी है। उन्होंने कोरोना के जिक्र करते हुए कहा है कि धरती और ब्रह्मांड के 84 लाख जोनी जीवन की जीने के लिए सबसे जरूरी ऑक्सिजन है । ऑक्सीजन किसी फैक्ट्री में नहीं मिलता है। इसके लिए पौधा लगाना होगा। पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि आप हर संपत्ति को अर्जित कर सकते हैं परंतु शुद्ध हवा नहीं। बीमारी से बचने के लिए हर व्यक्ति को चाहिए कि अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के 11 मूल ज्ञान मत्रों को अपने जीवन में उतारने का अथक प्रयास करना चाहिए।
पंचायत डाली बाजार के विनोद यादव सह धर्मपत्नी पार्वती देवी, के गिरी प्रवेश में पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ आम का पौधा भाजपा नेता सह पूर्व सांसद मनोज कुमार, डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल, के साथ लगाते हुए कहा कि मकान के चारों और पौधा लगाने से मकान में ऐसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है और लोग स्वस्थ रहते हैं संजय यादव, मनोज यादव, उप मुखिया अफजाल अंसारी, रामजी प्रसाद ,सूचित जायसवाल ,सत्येंद्र जायसवाल,संजय यादव, अनिल जायसवाल, के पत्नी ललिता देवी और नगर निवासी प्रवीण जायसवाल के पत्नी,सविता देवी ,लालू प्रसाद, सत्येंद्र जायसवाल दीनानाथ, मुकेश प्रसाद ,उमेश कुमार, अजय कुमार, माला देवी, राकेश कुमार ,गोविंद प्रसाद, राम जी जायसवाल , रॉकी जयसवालका सचिन कुमार मझौली, निरंजन यादव पत्नी मंजू देवी कमलेश यादव विलास यादव के पत्नी फुलवा देव राजकुमार यादव, हरिराम यादव, प्रसाद सिंह, किशन भुईयां रामलाल यादव , तीन आयोजित कार्यक्रम प्रमुख लोगों शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed