6 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

0
0dc41d1c-00f2-46e0-bb52-33b009eb4e10

6 शातिर साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 

गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर से साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैं अपको बता दे साइबर अपराधियों तक पहुंचने में गिरिडीह साइबर पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल से पूरा सहयोग मिल रहा है. अब तक जिले में 90 से अधिक अपराधियों को पुलिस दबोच चुकी है. इसी क्रम में रविवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा और डीएसपी संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर छह अपराधियों को गिरफ्तार करने का खुलासा किया. इस मामले में 5 अपराधी फिलहाल फरार हैं.

जिन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के साठीबाद निवासी पवन कुमार मंडल, सरिया थाना इलाके के केशवारी निवासी लव कुमार मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के नारंगी निवासी सतीश मंडल, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह निवासी छोटी कुमार मंडल, डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह का रहने वाला क्रिश कुमार मंडल और बिरनी थाना क्षेत्र के बराय गांव निवासी सोनू कुमार मंडल शामिल है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 8 लाख 29 हजार नगद के साथ एक दर्जन मोबाइल, 21 एटीएम, पासबुक, छह पासबुक, चार पैनकार्ड और दो आधार कार्ड भी जब्त किया है.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समीप खुलासा करते हुए बताया कि सारे अपराधी ओकलूट, लोकांतो और स्कोका एप के जरिए ही युवाओं को ऑनलाइन सेक्स का प्रलोभन देकर फंसाते थे और उसका स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेलिंग किया करते थे. जबकि पोषण ट्रेकर ऐप के माध्यम से ही गर्भवती महिलाओं के मोबाइल में काल कर मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे की ठगी करते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *