पांकी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के लोगों ने निकाला आक्रोश पूर्ण मशाल जुलूस

0
bb99f0b7-8821-49a6-8470-1c105ee8d88e

पांकी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के लोगों ने निकाला आक्रोश पूर्ण मशाल जुलूस

पलामू जिले के पांकी में करणी सेना के लोगों ने बीते दिनों हुई राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संस्थापक सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या के विरोध में शनिवार को आक्रोश पूर्ण मशाल जुलूस निकाला, मशाल जुलूस पुराना ब्लॉक स्थित समाजसेवी प्रिंस सिंह के आवास से कर्पूरी चौक होते हुए भगत सिंह चौक के रास्ते होते हुए अम्बेडकर चौक तक निकली जुलूस में सुखदेव सिंह अमर रहे, सुखदेव सिंह के हत्यारो को फांसी दो के जोरदार नारे लगाए गए ,मशाल जुलूस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के बैनर तले निकली गई !मौके पर प्रिंस सिंह उर्फ अविनाश सिंह, उपप्रमुख अमित कुमार चौहान उर्फ रिंकू सिंह ,मुखिया मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, बब्लू सिंह, पगार मुखिया पति रिंकू सिंह, अरुण सिंह, नित्यानंद सिंह उर्फ रिंकू सिंह, छोटू सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, अजित सिंह, सतीश सिंह सहित सैकड़ों लोग थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *