हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बालूमाथ प्रखंड में मंगलवार को गनेशपुर और मुरपा पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का उद्घाटन बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्या प्रियंका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ,मुरपा मुखिया अजय भगत,गनेशपुर मुखिया परमेश्वर उराँव ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा कि यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजना की जानकारी लोगो को दी जाय।उज्वला योजना के अंतर्गत प्रिंस भारत गैस एजेंसी के द्वारा लाभुको को गैस एवम चूल्हा का वितरण किया गया।वही दोनो पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका द्वारा बच्चो को अन्नप्राशन कराया गया।साथ ही जेएसएलपीएस की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया । इस मौके पर एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, जेएसपीएल के पदाधिकारी समेत कई लोग मौजूद थे।
