8 मार्च महिला दिवस पर बड़ी घोषणा कर सकती है मोदी सरकार

0
Untitled

8 मार्च महिला दिवस पर बड़ी घोषणा कर सकती है मोदी सरकार

 

मोदी सरकार 8 मार्च को महिला दिवस पर बड़ी घोषणा कर सकती है। आज मन की बात के 110वें संस्करण में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दोस्तों कुछ दिनों बाद 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। यह विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी शक्ति के योगदान को सलाम करने का अवसर है। महान कवि भरतियार जी ने कहा है कि दुनिया तभी समृद्ध होगी जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। केमिकल से हमारी धरती मां को जो कष्ट हो रहा है, जो पीड़ा हो रही है, जो दर्द हो रहा है हमारी धरती मां को बचाने में देश की मातृशक्ति बड़ी भूमिका निभा रही है। देश के कोने-कोने में महिलाएं अब प्राकृतिक खेती को विस्तार दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *