भरनो के जोरकोडिपा में अमर शहीद वीर बुधु भगत जयंती सह जतरा का हुआ आयोजन,खोड़हा नृत्य व नागपुरी कार्यक्रम ने बांधा समां

भरनो के जोरकोडिपा में अमर शहीद वीर बुधु भगत जयंती सह जतरा का हुआ आयोजन,खोड़हा नृत्य व नागपुरी कार्यक्रम ने बांधा समां।

भरनो (गुमला):- भरनो प्रखंड के जोरकोडिपा में 21 पड़हा भरनो के तत्वाधान में शहीद वीर बुधु भगत जयंती सह जतरा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुधारण होरो शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख पारसनाथ उरांव,उपप्रमुख बबिता तिर्की,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,विधायक प्रतिनिधि सिसई प्रकाश उरांव,भरनो पंचू उरांव,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा,अभिषेक लकड़ा सहित सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।वहीं विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने अमर शहीद वीर बुधु भगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।जतरा के दौरान विभिन्न गांवों से आए खोड़हा नृत्य दलों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया।साथ ही नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब मनोरंजन प्रदान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जिग्गा सुधारण होरो ने शहीद वीर बुधु भगत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद वीर बुधु भगत का जन्म चान्हो प्रखंड के सिलगाई गांव में हुआ था।उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।विधायक ने कहा कि वीर बुधु भगत का बलिदान हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और हम उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकते।हमारी आने वाले पीढ़ियों को उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है।मौके पर प्रमुख पारस नाथ उरांव सहित अन्य वक्ताओं ने भी वीर बुधु भगत के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,उपप्रमुख बबिता तिर्की,प्रकाश उरांव,अभिषेक लकड़ा,जॉनसन बड़ा,एतवा उरांव, लधूवा उरांव,ललित उरांव,मुकेश उरांव,जुगल उरांव, राजेंद्र उरांव,जुबी उरांव,रंजीत उरांव,मुखिया मंजू देवी, जयराम उरांव,सुभानी उरांव, फूलकुमारी उरांव,राजेश्वरी उरांव,कपील गोप,शनि उरांव,चरवा उरांव,बिमल बड़ा,बप्पी उरांव,मनोज उरांव,राजेश लिंडा,मनी देवी सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।