50 किलो जावा महुआ को पुलिस ने किया नष्ट .

0
3de02c9a-50ed-4634-9a99-2f95564e7ba9

पलामू- 50 किलो जावा महुआ को पुलिस ने किया नष्ट .

उंटारी थाना की पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया इसी क्रम में लहरबंजारी गांव से लगभग 50 किलो फूला हुआ जावा महुआ बरामद कर उसे नष्ट किया है। मामले में उंटारी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शराब कारोबारियो के खिलाफ जारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लहरबंजारी गांव के एक घर से भारी मात्रा में फूला हुआ जावा महुआ बरामद किया साथ ही कहा कि एक घर में अवैध शराब बनाया जा रहा है पुलिस ने सूचना के आधार पर घर में छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए भिगोने के लिए डाला हुआ करीब 50 किलो जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया और साथ ही भट्टी को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *