5 वर्षीय मासूम संग नाबालिग ने किया गंदा काम, पुलिस जांच में जुटी||

0
Lonely girl sitting on the floor

Lonely girl sitting on the floor

5 वर्षीय मासूम संग नाबालिग ने किया गंदा काम, पुलिस जांच में जुटी

 

आस्था की नगरी हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र तहत ग्राम रावली महदूद में एक 5 वर्षीय मासूम संग बलात्कार की वारदात उजागर हुई है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस आरोपित को ढूंढ रही है।

गांव रावली महदूद में बीती रात्रि बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय शख्स पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया, जहां उसने 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। लहूलुहान की स्थिति में बच्ची घर पहुंची और घर वालों को घटना के बारे में बताया। बच्ची के परिजन जब आरोपित नाबालिग लड़के के घर गए तो आरोपित वहां से भाग निकले।

स्वजनों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 108 के माध्यम से बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।

मामले में पुलिस अफसर ने बताया कि बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *