5 अगस्त को जारी होगी गिरिडीह की प्रारूप मतदाता सूची, डीसी ने नाम जांचने की अपील की
5 अगस्त को जारी होगी गिरिडीह की प्रारूप मतदाता सूची, डीसी ने नाम जांचने की अपील की
गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से चलाया गया विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस दौरान गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने की अपील की है। यदि कोई पात्र मतदाता गणना प्रपत्र नहीं भर सका है, तो वह प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियाँ स्वीकार की जाएँगी। इसके बाद 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक प्राप्त आवेदनों का परीक्षण और निष्पादन किया जाएगा तथा 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची में सुनिश्चित करना है तथा सभी अधिकारियों से मतदाताओं को जागरूक कर इस प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

