4 टन अवैध कच्चा कोयला के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

0
Untitled

गिरिडीह : बिरनी थाना पुलिस ने 4 टन अवैध कच्चा कोयला के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार इस बबात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर, सरिया धनंजय कुमार राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर सरिया के नेतृत्व छापामारी टीम का गठन कर सरिया धनवार मुख्य सड़क ग्राम पंदना खुर्द के नजदीक औचक वाहन चैकिंग लगया गया जहाँ पिकअप वाहन सं० BR – 02T-2796 का जाँच किया गया जिसमें करीब 4 टन अवैध कच्चा कोयला को जप्त किया इस सबंध में बिरनी थाना कांड सं0 68/2024 दिनांक 29.03.2024 धारा 175/414/34 भा०द०वि० एवं 30 (ii) कोल माईन्स एक्ट दर्ज किया गया बतादें की गिरफ्तार चालक राजकुमार राय पिता बंडु राय सा० धुरगडगी थाना जमुआ . पिन्टु यादव पिता बुधन यादव सा0 नावाडीह व नागेन्द्र कुमार सिंह पिता स्व० श्याम सुन्दर सिंह सा० खेसकरी दोनो थाना सरिया तीनो जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *