लौहवंशीय विश्वकर्मा परिवार का दशहरा मिलन समारोह संपन्न

लौहवंशीय विश्वकर्मा परिवार का दशहरा मिलन समारोह संपन्न
समाज व राष्ट्र हित में एक-जुट रहने पर जोर
गढ़वा : लौहवंशीय विश्वकर्मा परिवार द्वारा जिला मुख्यालय के कल्याणपुर (बेलवाटीकर) में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम के संयोजक शंकर प्रताप विश्वकर्मा तथा विषय प्रवेश शिवकुमार विश्वकर्मा ने किया। जबकि मंच का संचालन अशोक विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। परिचय सत्र से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। मिलन समारोह में जिले भर से पहुंचे सभी लोगों का स्वागतम कुम्भी निवासी अजय विश्वकर्मा द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लौहवंशीय विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने सभी को शुभकामनाएं लेते हुए कहा की समाज तथा राष्ट्र हित में हम सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने संगठन की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए संगठन को धारदार बनाने के कई टिप्स बताया। समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष व सेवानिवृत शिक्षक कृष्णा विश्वकर्मा ने कहा कि हमारा लौहवंशीय परिवार जन्मजात इंजीनियर हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग के साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि जो पार्टी हमारे लौहवंशीय परिवार के सदस्यों को टिकट देगा उसे त̺न̺, मन और धन से चुनाव में सहयोग किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा,̺ प्रभु विश्वकर्मा,̺ कामेश्वर विश्वकर्मा द्वारा सामाजिक संगठन और किया गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मौके पर बीरबल विश्वकर्मा, बलराम कृष्ण शर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा आदि ने सामाजिक चर्चा करते हुई समाज के सशक्तिकरण के लिए पुनर्गठन पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल विश्वकर्मा,̺ रणवीर विश्वकर्मा,̺ गोवर्धन विश्वकर्मा, भगवान विश्वकर्मा,̺ कामाख्या विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।