“35वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों की कलाइयों पर बंधी ओजश्विन की बहनों की राखी

0

35वीं वाहिनी एसएसबी ने मनाया रक्षाबंधन, ओजश्विन की बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधा राखी

गिरिडीह। गिरिडीह स्थित 35वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ओजस्विनी संस्था की महिलाओं ने वाहिनी के अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधा और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री पी.एल. शर्मा ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।सशस्त्र सीमा बल के जवान देश और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें अपना बलिदान क्यों न देना पड़े।
ओजस्विनी संस्था” की बहनों ने कहा कि कई सैनिक भाई रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं जा पाते हैं, इसलिए हमारी संस्था ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि उन्हें घर जैसा माहौल मिले।

कार्यक्रम में 35वीं वाहिनी के उप कमांडेंट श्री पी.एल. शर्मा, श्री संजय प्रसाद, उप कमान्डेंट, श्री विकास कुमार पांडेय, उप कमान्डेंट, निरीक्षक अंकित रावत, उप निरीक्षक बी. चक्रवर्ती, उपनिरीक्षक मंजीत सिंह और अन्य जवान उपस्थित थे। वहीं ओजश्विनी संस्था की मुस्कान साहू, आर्या सिन्हा, रवि शंकर पाण्डेय, रितेश पाण्डेय सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *