भाजपा ने किया अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन, कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

0

भाजपा ने किया अभिनंदन विजय संकल्प सभा का आयोजन, कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कार्यकर्ता ही भाजपा पार्टी के मुख्य पूंजी: बाबूलाल मरांडी

गिरिडीह। विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा ने रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया। सभा में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावे पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, भाजपा नेत्री प्रो0 विनीता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेश साहू, चुन्नूकांत, विनय सिंह और प्रीतम सिंह भी शामिल हुए और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने गिरिडीह विधानसभा के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही मुख्य रूप से पार्टी के पूंजी है। क्योंकि, कार्यकर्ता ही जनता के बीच नेता बनाते है और हर स्तर के सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ता ही संगठन को जनता के बीच मजबूत भी बनाते है। कहा कि नेताओ को रोज सम्मानित किया जाता है, लेकिन कार्यकताओं को वही करना होता है जिसका संकेत पार्टी की ओर से दिया जाता है। जनता के सवालों का जवाब भी कार्यकर्ताओं को ही देना होता है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने का सारा श्रेय भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता को देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के गलत प्रचार का जवाब जनता के बीच कार्यकताओं ने दिया।

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए हेमंत सरकार को भ्रष्ट सरकार बताया। कहा कि राज्य के जेलो में बंद अपराधी अब कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *