28 जनवरी व 4 फरवरी को होगी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा,3 पालियों में होगी आयोजित

0
472d69f2d4e773afd0e5e632c1724c844604e50205376bf7695181536e663b3e

28 जनवरी व 4 फरवरी को होगी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा,3 पालियों में होगी आयोजित

 

JSSC CGL के परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल जेएसएससी सचिवालय सहायक परीक्षा 28 जनवरी और चार फरवरी को होगी। जो कि झारखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जेएसएससी ने पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसके लिए JSSC दफ्तर में आज सभी जिलों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2023 में 16 और 17 दिसंबर को यह परीक्षा होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से जेएसएससी ने परीक्षा स्थगित कर दी थी।

बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा।

इधर परीक्षा को लेकर जेएसससएससी को कई जिलों ने सीट मैट्रिक्स दे दिया है। वहीं कई जिलों ने सीट मैट्रिक्स नहीं दिया है। जिनमें लातेहार, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, हजारीबाग, सिमडेगा, गिरिडीह गोड्डा, लोहरदगा, देवघर एवं सरायकेला-खरसावां के नाम शामिल हैं। उन्हें सीट मैट्रिस जल्द देने को कहा गया है। शुक्रवार यानी आज की बैठक में बाकी सभी चीजों को तय कर लिया जाएगा। इस परीक्षा में करीबन 6.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *