25 फ़ीट गहरे कुएं में मिली अज्ञात युवक की लाश

0
download (1)

25 फ़ीट गहरे कुएं में मिली अज्ञात युवक की लाश

 

 

कोरबा। जिले के ग्राम ढेलवाडीह में पड़ोसी के कुएं में लापता व्यक्ति की लाश मिली है। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। मामला मानिकपुर चौकी इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, बबलू राम उरांव (55) शुक्रवार सुबह 7 बजे से घर से लापता था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वो नहीं मिला। शनिवार सुबह पड़ोसी बसंत खड़िया अपनी बाड़ी में गया। वहां कुएं से पानी निकालने के लिए उसने जैसे ही उसके अंदर झांका, उसमें लाश देखकर उसके होश उड़ गए। कोरबा जिले के ग्राम ढेलवाडीह में पड़ोसी के कुएं में लापता व्यक्ति की लाश मिली है।

उसने तुरंत गांववालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुएं की गहराई 25 फीट है, जिसके चलते ऊपर से ये पता नहीं चल पा रहा था कि लाश किसकी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुएं से लाश निकालने पर उसकी पहचान पड़ोस के बबलू राम उरांव के रूप में हुई। मृतक के भतीजे हरी राम उरांव ने बताया कि उसकी चचेरी बहन ने दूसरे जाति के युवक के साथ भागकर शादी कर ली थी। चाची भी चाचा को छोड़कर कहीं चली गई थी, जिससे चाचा परेशान रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *