24 घंटे में चीन में हो गई पूरे साल की बारिश

0
Untitled

चीन में बाढ़ से हालत खराब हो गई है. वहां पिछले 24 घंटे में ही एक साल की जितनी बारिश हो गई है, जिससे चीन की 31 नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं. खराब मौसम को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है. सबसे ज्यादा दिक्कत मध्य चीन के हेनान प्रांत के शहरों में है. अचानक आई बाढ़ ने काफी मुश्किलें पैदा कर दी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, नानयांग शहर की सीमा के भीतर दाफेंगयिंग में एक ही दिन में 606.7 मिमी (24 इंच) की बारिश दर्ज की गई. यह मात्रा क्षेत्र की औसत वार्षिक वर्षा 800 मिमी के लगभग बराबर है. वहीं, हेनान प्रांत के अधिकारियों ने खराब मौसम को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया. मंगलवार देर रात तक भारी बारिश ने हेनान, शेडोंग और अनहुई प्रांत में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *