22 सितंबर ग्राम -चियांकी से भाकपा करेगी बदलाव यात्रा– रूचिर तिवारी

0

22 सितंबर ग्राम -चियांकी से भाकपा करेगी बदलाव यात्रा– रूचिर तिवारी

आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने सदर प्रखंड के चियांकी, सुआ- कौड़िआ, कुसुमटाड़, बखारी,लालीमाटी आदि गांव में जनसंपर्क अभियान किया एवं पाया कि सदर ब्लॉक में ही नहीं बल्कि पूरे पलामू जिला में 4 दिन से हो रहे हैं बारिश में हजारों लोगों का मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया उनका रहने के लिए जगह नहीं है लेकिन जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी को इससे कोई लेना-देना नहीं भाजपा के नेता परिवर्तन यात्रा और कांग्रेस के नेता प्रतिज्ञा यात्रा करने के नाम पर जनता को छलने का काम कर रहे हैं ऐसी स्थिति में आम जनता के पास संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 22 सितंबर 2024 को ग्राम चियांकी चेक नाका के पास से बदलाव यात्रा प्रारंभ कर रही है इस बदलाव यात्रा में सभी आम जनता एवं मेहनतकश लोगों की भागीदारी रहेगी यह बदलाव यात्रा पूरे डाल्टनगंज रामगढ़ भंडारिया चैनपुर विधानसभा में चलेगी और लोगों की जन समस्याओं से भी अवगत होकर उसका निदान करेगी।क्योंकि डाल्टनगंज विधानसभा को अभी तक जितने भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए सभी ने मिलकर आम जनता को गुमराह कर सिर्फ अपना विकास किया है। जनसंपर्क अभियान में सुशील शुक्ला, करीमन पासवान ,उमेश सिंह चेरों, उदेश्वर सिंह चेरो, नसीम राइन, सोनू अहमद, अभय कुमार भूइंया, रितेश तिवारी, आर्यन पांडे आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *