2024 के पहले ही दिन झारखंड से आई बुरा खबर, 6 लोगों की हुई मौत.

0
5d34afd32740e1b5f1477c625a9de6e18ff1dfad9943ee06727f8ba777571778

2024 के पहले ही दिन झारखंड से आई बुरा खबर, 6 लोगों की हुई मौत

 

नव वर्ष के पहले दिन जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र तहत सर्किट हाउस साई मंदिर के निकट खौफनाक दुर्घटना हो गई। जहां एक कार पहले पोल से और फिर पेड़ से जा टकराई। इस एक्सीडेंट में घटना स्थल पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक मौत हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

तीन लोग कार में बुरी तरह फंसे थे, जिसे निकालने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा।

कड़ी मश्क्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका। तत्पश्चात, उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, किंतु, एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दो लोगों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कार में कुल आठ लोग सवार थे। घायल दोनों युवकों में एक का उपचार टीएमएच और दूसरे का उपचार स्टील सिटी नर्सिंग होम में किया जा रहा है।

वहीं सभी छह शवों को फिलहाल एमजीएम हॉस्पिटल में रखा गया है घटना आज सवेरे सात बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक आदित्यपुर के बाबा कुटी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक घर और एक कार से पिकनिक मनाने के लिए बिष्टुपुर से मरीन ड्राइव की तरफ जा रहे थे।

आस पास के लोगों ने बताया कि उनकी कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। इसी दौरान डीसी आवास के पास कार बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे लगे लोहे के पोल से और फिर पेड़ से जा टकराई। रोड एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर और सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *