200 से अधिक युवा झामुमो में शामिल

0
b5c420c6-d970-4b96-8063-4e06c42c4075

200 से अधिक युवा झामुमो में शामिल

 

गढ़वा। झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। प्रत्याशियों के समर्थन में हर क्षेत्र के लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को गढ़वा प्रखंड के सुखबाना, उड़सुगी आदि गांव से लगभग 200 से अधिक युवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। यहां सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही एक स्वर में मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, अंकित पांडेय के नेतृत्व में कुणाल कुमार श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, इरशाद खां, विकास कुमार, नवलेश कुमार, दीपक गुप्ता, सुंदर लाल, असगर हुसैन, अमित चंद्रवंशी, अकबर मंसूरी, अरसद मंसूरी, सोनु ठाकुर सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *