2 इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर। कुटरू व फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पार्टी ने एक लाख की ईनामी एलजीएस सदस्य सहित दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई महिला नक्सली ग्रामीण की हत्या, मारपीट व पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को फरसेगढ़ व कुटरू थाना की संयुक्त पार्टी द्वारा चुचकोंटा से एक महिला नक्सली पोयामी सन्नी उर्फ रंजिता (34) निवासी चुचकोंटा थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला नक्सली ग्रामीण की हत्या मारपीट व पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी। पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का ईनाम घोषित है। फरसेगढ़ थाना में उसके खिलाफ 5 स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़ी गई नक्सली के विरुद्ध छग शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 1 लाख का ईनाम घोषित है। पकड़ी गई महिला नक्सली 10 सितंबर 2015 को एडापल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी। उसके विरुद्ध फरसेगढ़ थाना में 1 स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़ी गई महिला नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू व फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
