एलाऊ थाने का आईजी ने किया निरीक्षण

एलाऊ थाने का आईजी ने किया निरीक्षण
जनपद मैनपुरी में शनिवार को वार्षिक निरीक्षण पर थाना एलाऊ पहुंचे आईजी दीपक कुमार ने थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। उसके उपरांत आईजी ने कंप्यूटर कक्ष अभिलेख, महिला हेल्प डेस्क, एवं भोजनालय का निरीक्षण किया। थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। अभिलेखों में कुछ गलतियां मिलने पर थाना प्रभारी को नियमानुसार अभिलेख रजिस्टर में सुधार करने के निर्देश दिए। थाना परिसर में बने मंदिर की साफ सफाई व भव्यता देखकर प्रसन्नता जाहिर की। थाने में मौजूद चौकीदारों से वार्ता कर गांव की छोटी बड़ी घटनाओं पर नजर रखने को कहा एवं थाना अध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा आगामी लोकसभा चुनाव में अराजक तत्व एवं हिस्ट्री सीटरों पर पुलिस पैनी नजर रखे। सभी छोटी बड़ी गतिविधियों की जानकारी के लिए चौकी प्रभारी को निर्देश दिए। एसपी विनोद कुमार ने सराहनीय कार्यों के लिए चौकीदारों को प्रशस्ति पत्र एवं वस्त्र वितरण किए। थाने पर आने वाले फरियादियों से पुलिस नम्रता का व्यवहार रखें। थाने पर दर्ज मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।