18 आईपीएस का तबादला, 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए

0
27eecd0c-4c94-495c-afe7-35fbd9d7ff4a

उत्तर प्रदेश में सरकार ने गुरुवार आधी रात को 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं। देर रात जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार द्वितीय की तैनाती आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में की गई है। उनकी जगह पर झांसी के उप पुलिस महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को कानपुर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वाराणसी के उप पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश चौरसिया को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी को झांसी रेंज का नया उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को उप पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ और बदायूं के पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए

लखनऊ में पुलिस अधीक्षक रेलवे में तैनात देवरंजन वर्मा को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। काफी समय से यूपी एटीएस में तैनात अभिषेक सिंह को मुजफ्फरनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में तैनात पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को अलीगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला को बहराइच जिले की जिम्मेदारी मिली है। इधर पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा को पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ,लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर्णा रजत कौशिक को कासगंज का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है।

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल को रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्रावस्ती की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह को सिद्धार्थनगर में तैनात किया गया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद, रायबरेली के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी को बदायूं में तैनाती मिली है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार सिंह को चित्रकूट का जिम्मेदारी सौंपी गई है। लीगल एंड पॉलिसी सेल में तैनात पुलिस अधीक्षक स्थापना घनश्याम को श्रावस्ती का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *