“18-19 अप्रैल को बोकारो में झारखंड राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच”

*15 वी झारखंड राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026
झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में 15 वीं झारखंड राज्य ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026का आयोजन 18से 19 अप्रैल 2026 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनकेयारी बोकारो में किया गया है इस प्रतियोगिता में किसी भी संस्था या क्लब के महिला /पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 31 मार्च 2026 तक 18 वर्ष से उपर होनी चाहिए कोई भी प्रतिभागी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है l प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए₹400 पार्टिसिपेशन शुल्क के रूप में ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य हैl ऑनलाइन एंट्री की तिथि 8th अप्रैल से 13 अप्रैल तक निर्धारित है जो AFI के वेबसाइट पर उपलब्ध है
इस प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी यूआईडी नंबर अनिवार्य है बिना यूआईडी के प्रतियोगिता में भाग नही ले सकते है l गढ़वा जिला से चयनित प्रतिभागी दिनांक 17अप्रैल 2026 को चंदन कियारी बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगेl इस प्रतियोगिता के लिए इवेंट्स इस प्रकार हैं 100 मी, 200 मीटर 400 मी ,800 मी ,1500 मी ,5000 मी ,10000 मी ,110 मी हर्डल ,400 मी हर्डल ,हाई जंप ,लॉन्ग जंप ,शॉट पुट ,डिस्कस थ्रो जैवलिन थ्रो ,चार गुना 100 मीटर रिले , 4 गुना 400mts रिले, एवं 10 km वाक् l प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के सह सचिव सुशील कुमार तिवारी 6201073740 कोषाध्यक्ष अजय कांत 7461906890 से संपर्क कर सकते हैं lराज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड टीम से खेलने का अवसर प्राप्त होगा l उपर्युक्त जानकारी गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने दी l