17 की उम्र में गुनाह, 60 की उम्र में डॉक्टर को 3 साल कैद की सजा

17 की उम्र में गुनाह, 60 की उम्र में डॉक्टर को 3 साल कैद की सजा
गुजरात। हैरान कर देने वाली खबर गुजरात से आई है। 17 की उम्र में एक शख्स ने गुनाह किया, जिसको 41 वर्ष बाद सजा सुनाई गयी है। जी हां, गुजरात के मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने 41 साल पुराने फर्जी मार्कशीट मामले में आरोपी डॉक्टर उत्पल पटेल को दोषी मानते हुए 3 साल की सजा सुनाई है।
साल 1980 में उत्पल पटेल ने अहमदाबाद के सीएन स्कूल से 12वीं कक्षा (साइंस) की परीक्षा दी थी। रिजल्ट में उनको 48% मार्क हासिल हुए थे, जो मेडिकल कॉलेज में जाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। जिस वजह से उत्पल ने फर्जी मार्कशीट बनवाकर 68% मार्क दिखाए, ताकि उनको मेडिकल में दाखिला मिल पाए। साल 1984 में उनके खिलाफ पुलिस फरियाद हुई। इसके बाद कोर्ट में केस चलता रहा और 41 साल बाद कोर्ट ने दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। उत्पल पटेल का फर्जी मार्कशीट का मामला जब पकड़ा गया, तब उन्होंने गुजरात से बाहर जाकर दूसरे राज्य से मेडिकल में प्रवेश लिया और डॉक्टर भी बने। तब से लेकर आज तक वह पेशे से डॉक्टरी कर रहे थे।