14 सूत्री मांगो को लेकर आगामी 1 जनवरी 2024 से महुआडांड डीलर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगी,

0
18a1d933-30f8-426a-bfbf-ba69a5a43cee

14 सूत्री मांगो को लेकर आगामी 1 जनवरी 2024 से महुआडांड डीलर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगी

डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद के नेतृत्व मे डीलरो ने भरी हुंकार।

 

फेयर प्राईश शाॅप डीलर्स ऐसोसियेशन झारखंड राज्य के बैनर तले अपनी 14 सूत्री मांगो को लेकर आगामी 1 जनवरी 2024 से महुआडांड डीलर संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगी। बैठक कर इसकी जानकारी देते हुए महुआडांड डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की लिखित सूचना डीलर संघ के द्वारा लातेहार जिला आपूर्ति पदाधिकारी,महुआडांड अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दिया गया है। डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद ने बताया कि जब तक हम सभी जनवितरण प्रणाली का बकाया कमीशन, मानदेय, 4G मशीन, अनुकम्पा आदि मांगो को लेकर हम सभी डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिये हैं। डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद ने आगे कहा कि इसके पूर्व भी हम लगातार धरना-प्रदर्शन रैली घेराव करते आ रहे हैं। किन्तु किसी सरकार ने हमारी समस्याओ पर ध्यान नही दिया। हम कब तक आश्वासन पर जिंदा रहेंगे। इसी कारण हम डीलर संघ अपनी 14 सूत्री मांगो को लेकर आगामी 1 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिये हैं।
बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, मंगल सोनी, सुचीत प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, अशोक कुमार, किशोरी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, शेरू खान, रोहित कुमार, आनंद प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, बसंत प्रसाद, प्रितीश कुमार, अनिल कुमार प्रसाद, रौशन बेगम, राहुल कुमार, कामेश्वर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, शौकत अली, पवन कुमार, सलेहा बीबी, दोस्त मोहम्मद, संजीव लकड़ा, जगतु नगेसिया, पौलिना मिंज, शकुन्तला देवी, मरतियुस कुजूर, श्यामकुमार गुप्ता, लक्ष्मी देवी, मीना देवी, शिवशंकर प्रसाद, ग्रेस तिग्गा, प्रमिला कुजूर आदि समेत लगभग सभी राशन दूकानदार एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *