13 फरवरी को होगा कुशवाहा भवन में बने छात्रावास का भव्य शुभारंभ

0
66d0372b-d62a-42b4-a89f-9d3aada491ff

13 फरवरी को होगा कुशवाहा भवन में बने छात्रावास का भव्य शुभारंभ

इस कार्यक्रम में शामिल होंगे देश प्रदेश के सैकड़ो कुशवाहा नेता

31 जनवरी बुधवार को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू के अध्यक्ष अजीत मेहता की आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी 13 फरवरी को बैरिया स्थित कुशवाहा भवन में बने छात्रावास का भव्य शुभारंभ किया जाएगा जिसमें देश प्रदेश के अनेकों कुशवाहा मंत्री विधायक प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष जिला प्रमुख प्रखंड प्रमुख मुखिया और बड़े-बड़े समाजसेवी शामिल हो रहे हैं और इस छात्रावास के शुभारंभ का गवाह बना रहे हैं अजीत मेहता ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता पूर्व विधायक हुसैनाबाद सह केंद्रीय उपाध्यक्ष आजसू पार्टी कुशवाहा शिव पूजन मेहता एवं मुख्य अतिथि पाकी विधानसभा विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता एवं विशिष्ट अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजन मेहता एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो एवं पूर्व कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा झारखंड के वीरेंद्र मेहता के द्वारा किया जायेगा जिससे संबंधित सारी तैयारी कर ली गई है और जगह-जगह बैनर पोस्टर भी लगाया जा रहे हैं इस छात्रावास में कुशवाहा परिवार के गरीब बच्चे पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे और हमारा यह कुशवाहा भवन अपने समाज के लोगों के लिए शादी विवाह सगाई के लिए उपयोग किया जाएगा जिसका किसी भी तरह से कोई शुल्क नहीं लगेगा उन्होंने यह बताया कि पूरे पलामू के चार लाख कुशवाहा परिवार इस कुशवाहा भवन का और छात्रावास का लाभ लेंगे उन्होंने यह बताया कि लगभग 40 वर्ष बाद कुशवाहा समाज में ऐसा भव्य शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें प्रखंड अध्यक्ष और जिला कमेटी के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा और उन्हें अपने क्षेत्र के लिए कुशवाहा बंधुओ के समस्या को समाधान करने का काम किया जायेगा सभी कुशवाहा बंधु इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज में अपनी भागीदारी निभाएं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जिला सचिव भोला महतो जिला अध्यक्ष जेपी मेहता युवा अध्यक्ष रणधीर कुशवाहा उर्फ रिंकू मेहता प्रदेश सचिव मुकेश मेहता मीडिया प्रभारी बबलू मेहता दिनेश मेहता पड़वा प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत मेहता कमलेश टाइगर रोशन मेहता नवनीत मेहता और संतोष मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *