11 हज़ार छठ व्रतिओं को साड़ी का वितरण किया गया

0
35d48968-1e28-4792-ab8d-c51c067f07f6

11 हज़ार छठ व्रतिओं को साड़ी का वितरण कर पलामू कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में पलामू टीम ने गढ़ा आप कीर्तिमान, शामिल हुए कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता

लोकतंत्र, लोकआस्था और लोककल्याण एक दूसरे के पूरक हैं, इस भावना को केंद्र में रख कर आम आदमी पार्टी की पलामू इकाई ने कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी के नेतृत्व में छठ महापर्व के अवसर पर योजना बनायी पार्टी को पलामू में जन जन तक पहुँचाने की।

छठ जैसे कठिन पर्व त्योहार पर ग्यारह हज़ार छठ व्रतिओं को उपहार स्वरूप साड़ी देने की दूरगामी योजना निश्चित ही एक कठिन कार्य था।

पलामू की टीम ने अभूतपूर्व प्रतिबद्धता के साथ राकेश तिवारी के नेतृत्व में इस कार्य को करने की चुनौती स्वीकार करते हुए एक महीने पहले से तैयारियां आरंभ कर दी।

साड़ियों की ख़रीदारी थैले पर पार्टी के निशान की छपाई और टीम प्रबंधन जैसे तमाम कार्यों के साथ टीम आगे बढ़ी और इस कार्य को पलामू की पावन धरा पर अंजाम दिया जाने लगा ।

इस मिशन से जुड़े आम आदमी पार्टी के कई समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी और पलामू के विभिन्न प्रभागों में गाँव, पंचायतों तक छठ महापर्व के व्रतियों तक उपहार स्वरूप साड़ी पहुँचाने की योजना यथार्थ के धरातल पर उतारने लगी।

प्रदेश के मुख्यालय राँची में बैठकर प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू प्रमंडल प्रभारी नरेंद्र चौबे इन सभी व्यवस्थाओं पर नज़र बनाए हुए थे और अपना मार्गदर्शन दे रहे थे।

राजनीतिक व्यस्तताओं के मध्य कल दिनांक 15/11/2023 को प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे का मेदिनीनगर आगमन हुआ और मानो इस दूरगामी योजना को पंख लग गए ।

सर्वप्रथम राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर झारखंड केमार्टी के प्रति उस ऋण को उतारने की प्रतिबद्धता के साथ धरती आबा को नमन किया गया और फिर पूरी टीम निकल पड़ी पलामू प्रमंडल की विभिन्न क्षेत्रों में छठ व्रतियों तक साड़ी पहुँचाने।

युवा नेतृत्व पर भरोसा करने वाले आम आदमी पार्टी के इस टीम का नेतृत्व राकेश तिवारी कर रहे थे और साथ में थी पूरी पलामू की सुदृढ़ टीम।

इस टीम में पलामू के ज़िला संयोजक चंद्रबली चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, मुन्ना कुमार, पिंटू पासवान, शशिकांत तिवारी, लव कुमार तिवारी,ओम प्रकाश दुबे,विकी पांडेय, सुधीर कुमार, आदि शामिल थे।

इस टीम को अपना समर्थन देने के लिए राँची से चलकर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, किसान प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय भी पहुँचे थे।

आम आदमी पार्टी की यह टीम कल चियांकी, सुआ,कौड़िया, अवसाने, नरसिंहपुर पथरा, बैरिया, जोंड, जनकपुरी ,नरसिंहपुर पथरा, बड़गड,परसवा गाँव पहुँची और इन गांवों में छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरण कर इस महापर्व को सफल बनाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए इस अभियान के नेतृत्वकर्ता पलामू के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा छठ महापर्व झारखंड और बिहार में जितने बड़े पैमाने पर मनाया जाता है निश्चित ही इससे समाज के हर तबके का जुड़ाव है इसलिए उन्होंने यह योजना बनायी है ।
छठ पर्व पर छठ व्रतियों को उपहार स्वरूप साड़ी देने से बेहतर कार्य नहीं हो सकता है और पिछले हफ़्ते से पलामू की आम आदमी पार्टी की टीम पलामू के विभिन्न ग्रामों में जाकर साड़ी का वितरण कर रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे ने युवा नेता और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी और पलामू की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पलामू में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 11 हज़ार छठ व्रतियों को साड़ी भेंट करने से निश्चित ही समाज में आम आदमी पार्टी के प्रति रुझान और दिलचस्पी बढ़ी होगी ऐसा उन्हें विश्वास है.

पलामू के जिला संयोजक चंद्रबली चौबे ने कहा कि आने वाले समय में भी आम आदमी पार्टी पलामू प्रयास करेगी की कैसे पलामू क्षेत्र की जनता से पार्टी का जुड़ाव बढ़ेगा और इसके लिए पार्टी और नेताओं द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

पिछले हफ़्ते से आम आदमी पार्टी, पलामू द्वारा किए गए इस अनूठे प्रयास की सराहना छठ व्रतियों और समाज के विभिन्न तबकों में हो रही है और ऐसा माना जा रहा है कि पलामू में तेज़ी से अपने पैर पसारती आम आदमी पार्टी को अब भगवान भुवन भास्कर का आशीर्वाद और तमाम छठ व्रतियों का समर्थन भी प्राप्त होगा जिससे पार्टी निरंतरता के साथ जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *